होंडा ने CB650R और CBR650R को किया री-लॉन्च, कीमत ₹9.20 लाख से शुरू

होंडा ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स CB650R और CBR650R को भारतीय बाजार में एक बार फिर से पेश किया है। अनुमान है कि इनकी शुरुआती कीमत ₹9.20 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इन दोनों बाइक्स मे 649CC का इंजन हैं, जो इसे 95hp की पावर और 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन है जो यूरोप में बेची जा रही बाइक्स में इस्तेमाल किया जाता है। पहले, होंडा ने भारतीय ईंधन के अनुकूलता के लिए पावर को 87hp तक सीमित कर दिया था, लेकिन कुछ रिसर्च करने के वा अब इसे वापस 95hp पर अपग्रेड किया गया है।

नए अपडेट और फीचर्स

होंडा ने 2025 के लिए, इन बाइको के डिज़ाइन में कुछ बदलाव किए हैं। खासतौर पर इनकी टेल सेक्शन मे अब पहले से ज्यादा शार्प और आकर्षक हो गई है। हालांकि, भारतीय वेरिएंट में E-Clutch का फीचर शामिल नहीं किया गया है।

होंडा की इन दोनो बाइको में सबसे बड़ा बदलाव 5-इंच TFT डिस्प्ले है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। यह होंडा की रोडसिंक ऐप के जरिए काम करता है। दोनों बाइक्स दो रंग विकल्पों में उपलब्ध हैं – ट्रेडमार्क होंडा रेड और म्यूटेड मैट ब्लैक।

मुकाबला और कीमत

होंडा CB650R बाइक्स की कीमत ₹9.20 लाख है, जो इसके राइवल Triumph Trident 660 (₹8.10 लाख) से अधिक है, लेकिन Kawasaki Z900 (₹9.38 लाख) के करीब है। वहीं, ₹9.99 लाख की कीमत वाली CBR650R का मुकाबला Triumph Daytona 660 (₹9.72 लाख) और Suzuki GSX-8R (₹9.25 लाख) जैसी बाइक्स से होगा।

और इसके अलावा, Triumph Street Triple R, जिसकी कीमत ₹10.17 लाख है और जो अधिक पावर और एडवांस फीचर्स से लैस है, CBR650R के बहूत ही करीब है।

डिलीवरी और अन्य जानकारी

होंडा की दोनो बाइक्स CB650R और CBR650R की डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू हो सकती हैं। इसी के साथ ही, होंडा ने यह भी घोषणा की है कि जिन ग्राहकों ने NX500 एडवेंचर बाइक की प्री-बुकिंग की थी, उन्हें इस महीने से डिलीवरी मिलने लगेगी।

निष्कर्ष

होंडा की नई बाइक्स CB650R और CBR650R 650cc बाइक्स बेहतर डिज़ाइन, फीचर्स और पावर के साथ आई हैं, लेकिन उनकी कीमतें इन्हें अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम विकल्प बनाती हैं। अगर आप एक स्पोर्ट्स या नेकेड बाइक की तलाश में हैं, तो ये नए मॉडल्स जरूर विचार करने लायक हैं।

Leave a comment