‘Jana Nayagan’ First Look Out: थलपति विजय 69वीं फिल्म में बने दमदार पुलिस अफसर, दिखा ‘The First Roar’

थलपति विजय के 51वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को उनकी आखिरी फिल्म ‘Jana Nayagan’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक देखने को मिला। आधी रात को Anirudh Ravichander ने फिल्म का थीम और टीज़र वीडियो ‘The First Roar’ लॉन्च किया, जो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।

थलपति विजय इस बार “जनता का नायक”

वीडियो की शुरुआत होती है पंक्तियों से:
“A true leader rises not for power, but for people.”
यह लाइनें बताती हैं कि विजय इस बार सिर्फ एक हीरो नहीं, बल्कि जनता का सच्चा नेता बने हैं।

इसके बाद उन्हें एक जलते हुए कस्बे में पुलिस वर्दी में कटाना पकड़े हुए दिखाया गया है – एक सीन जो दर्शकों में जोश भर देता है।

एक्शन, इमोशन और बलिदान से भरी कहानी

Jana Nayagan सिर्फ एक पुलिस एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि न्याय, बलिदान और साहस की कहानी है। डायरेक्टर H. Vinoth की ये फिल्म दिखाती है कि कैसे एक सच्चा लीडर सिर्फ कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए लड़ता है।

स्टारकास्ट है पूरी पावरफुल

इस फिल्म में थलपति विजय के साथ दिखेंगे:

  • Pooja Hegde
  • Bobby Deol
  • Gautham Vasudev Menon
  • Priyamani
  • Prakash Raj
  • Mamitha Baiju
  • Narain

इतनी तगड़ी कास्ट के साथ फिल्म में एक्टिंग, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

फिल्म की मेकिंग और म्यूज़िक

  • निर्देशक: H. Vinoth
  • प्रोड्यूसर: Venkat K. Narayana
  • को-प्रोड्यूसर: Jagadish Palanisamy और Lohith N.K
  • संगीत: Anirudh Ravichander

अनिरुद्ध का म्यूज़िक हमेशा की तरह फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाने वाला है। ‘The First Roar’ टीज़र के बाद फैंस अब फुल ट्रेलर और साउंडट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह विजय की आखिरी फिल्म?

ऐसी चर्चा है कि Vijay Thalapathy जल्द ही पूरी तरह से राजनीति में कदम रखने वाले हैं। ऐसे में ‘Jana Nayagan’ शायद उनकी आखिरी फिल्म हो। इस वजह से ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनने वाली है।

Also Read:-

Leave a comment