CBSE Class 10th & 12th Result 2025 का इंतजार करने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 2025 के कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। हालांकि रिजल्ट की तारीख और समय अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स के अनुसार यह परिणाम मई मध्य में जारी हो सकते हैं।
परीक्षाएं इस साल 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों, DigiLocker, और UMANG ऐप के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
CBSE Result 2025: Date and Time?
- रिजल्ट की तारीख: आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
- रिजल्ट का समय: आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
CBSE Result 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
CBSE Class 10th, 12th Results 2025: Result Check करने का तरीका
- CBSE की आधिकारिक परिणाम पोर्टल results.cbse.nic.in पर जाएं।
- “CBSE 10th Result 2025” या “CBSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सेक्योरिटी कोड भरें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।
- परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकालें।

इस साल क्या नया है?
इस बार, CBSE ने छात्रों को अपने Digilocker अकाउंट को 6 अंकों वाले “Access Code” से सक्रिय करने की सुविधा दी है। इसके बाद छात्र “Issued Documents” सेक्शन में अपनी डिजिटल अकादमिक दस्तावेज़ देख सकते हैं।
इसके अलावा, CBSE ने इस साल छात्रों के गिवेंस को लेकर प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब, मार्क्स वेरिफिकेशन या री-एवैल्यूएशन से पहले छात्रों को अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करनी होगी।
CBSE Results 2025: पासिंग मार्क्स
CBSE में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र प्रैक्टिकल और थ्योरिटिकल दोनों में से किसी भी एक में 33% प्राप्त नहीं करता, तो वह विषय में असफल माना जाएगा। साथ ही छात्रों को कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
CBSE Results 2025: फेक न्यूज़ अलर्ट
हाल ही में एक पत्र ऑनलाइन वायरल हो रहा था, जिसमें CBSE रिजल्ट से संबंधित फेक जानकारी दी जा रही थी। CBSE ने X (पूर्व ट्विटर) पर यह स्पष्ट किया है कि यह पत्र फेक है और इसे CBSE द्वारा जारी नहीं किया गया है।
CBSE 10th, 12th Result 2025: Important Dates and Alerts
जैसे ही CBSE अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा, आपको CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए पूरी प्रक्रिया समझने में मदद मिलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फेक सूचना से बचें और CBSE द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी ही देखें।