राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। Rajasthan REET Result 2025 आज यानी 8 मई को दोपहर 3:15 बजे जारी कर दिया गया है। RBSE (Board of Secondary Education, Rajasthan) ने यह रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया है।
कुल कितने उम्मीदवार पास हुए?
इस बार Level 1 में 62.33% और Level 2 में 44.59% उम्मीदवार पास हुए हैं। कुल 50.77% पासिंग परसेंटेज दर्ज की गई है।
- Level 1 पास उम्मीदवार: 1,95,847
- Level 2 पास उम्मीदवार: 3,93,124
- दोनों लेवल पास: 47,097 उम्मीदवारों ने दोनों एग्जाम क्लियर किए हैं।
REET 2025 परीक्षा कब हुई थी?
Rajasthan REET Result 2025 की परीक्षा 27 और 28 फरवरी को पूरे राजस्थान में आयोजित की गई थी। इसमें:
- Level 1 (कक्षा 1 से 5 तक) की परीक्षा में 4,06,953 कैंडिडेट शामिल हुए।
- Level 2 (कक्षा 6 से 8 तक) की परीक्षा में 9,70,303 कैंडिडेट शामिल हुए।
कुल मिलाकर 13.77 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
REET Result 2025 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “REET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल लें।

REET क्यों जरूरी है?
REET सर्टिफिकेट पाने के बाद ही आप राजस्थान सरकार की किसी भी शिक्षक भर्ती परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। यह परीक्षा प्राइमरी (Level 1) और अपर प्राइमरी (Level 2) टीचिंग के लिए जरूरी है।
REET रिजल्ट 2025 के बाद क्या होगा?
रिजल्ट के बाद अब अगला चरण शुरू होगा जिसमें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, काउंसलिंग, और अपॉइंटमेंट प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। RBSE जल्द ही एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा।
सभी पास हुए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो नियमित रूप से REET की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें ताकि कोई भी जरूरी अपडेट मिस न हो।
REET पासिंग मार्क्स कितने हैं?
केटेगरी | न्यूनतम अंक |
---|---|
OBC / MBC / EWS | 82.5/150 (55%) |
SC / ST | 75/150 (50%) |
PwD / Ex-Servicemen | अलग-अलग कटऑफ |
सर्टिफिकेट वैलिडिटी
REET का सर्टिफिकेट तीन साल तक वैलिड रहेगा। इस दौरान आप किसी भी सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Official Websites
Also Read:-